कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन

Share

Govardhan Dangi का दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

Govardhan Dangi
गोवर्धन दांगी, कांग्रेस विधायक, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी (Congress MLA Govardhan Dangi) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से विधायक गोवर्धन दांगी कुछ दिनों पहले से बीमार चल रहे थे। कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद उन्हें चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य लाभ न मिलने की वजह से दांगी को दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

मल्टिपल ऑर्गन डिसॉर्डर से हुई मौत

कुछ दिनों पहले विधायक गोवर्धन दांगी कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जानकारी के मुताबिक कई अंगों के काम करना बंद कर देने की वजह से दांगी की मौत हुई है। गोवर्धन दांगी के आकस्मिक निधन से मध्यप्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उनके विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक दांगी के साथ उनके बेटे है। वो उनके पार्थिव शरीर को लेकर दिल्ली से ब्यावरा के लिए रवाना हो गए है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Govardhan Dangi
गोवर्धन दांगी, फाइल फोटो

‘मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!’

विधायक गोवर्धन दांगी, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते थे। नर्मदा यात्रा के दौरान वे साथ रहे थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता एवं ब्यावरा से विधायक श्री गोवर्धन दांगी जी के दुखद देहांत की ख़बर सुनकर स्तब्ध हूँ। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : पत्नी को सिर पर रॉड मारकर किया जख्मी

सांसद नकुलनाथ ने जताया दुख

‘मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी जी का दुःखद निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है । मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ।’

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने जताया दुख

‘मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।।’

यह भी पढ़ेंः झरने में डूबे 6 पर्यटक, बचाने की बजाए घर भाग गए साथी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!