Bhopal Fraud News: वृद्ध महिला को झांसा देकर फिर उतरवाए जेवरात

Share

Bhopal Fraud News: तीन दिन के भीतर में हुई दूसरी वारदात में दो व्यक्तियों का कारनामा उजागर

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दस नंबर मार्केट में एक वृद्ध महिला को झांसा देकर उससे दो बदमाशों ने सोने के जेवरात उतरवा लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के हबीबगंज इलाके की है। इससे पहले उन्होंने झांसा देकर सारे दुख दर्द करने की सलाह देते हुए आंख बंद करके राम नाम जपने को बोला था। कुछ देर बाद जब उन्होंने आंखे खोली तो जालसाज फरार हो चुके थे।

आंख बंद कर राम नाम जपते ही जेवर लेकर हुए फरार

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 14 मई की शाम लगभग पांच बजे दस नंबर मार्केट (10 No Market) के नजदीक हुई थी। कोकिला चौहान पति शांताराम चौहान उम्र 62 साल टीटी नगर (TT Nagar) स्थित पंचशील नगर के पास बंगाली कॉलोनी (Bangoli Colony) में रहती हैं। वह प्रेस के लिए कपड़े डालने दस नंबर मार्केट आई थीँ। तभी पैदल चलते वक्त दो व्यक्ति मिले। उनमें से एक व्यक्ति ने काफी देर से प्यासा होने का बताकर सांची पार्लर से पानी की बोतल खरीदने के लिए बोला। इसके बाद वह दोनों जालसाज झांसा देने लगे। कोकिला चौहान (Kokila Chauhan) ने बताया कि वे आरोपियों के वशीकरण में आ गई थी। उन्होंने कुछ दिनों सारे दुख मिटने का झांसा दिया। इसके लिए उन्होंने कहा कि आंखे बंद करके राम का नाम जपते रहो। ऐसा करने से पहले उन्होंने ही वृद्धा से उनके कान के पहने टॉप्स और मंगलसूत्र उतरवा लिए थे। जिसको लेकर वह चंपत हो गए। पुलिस आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 298/26 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 मई को लक्ष्मी बाथम (Laxmi Batham) से भी दो व्यक्तियों ने झांसा देकर उनके जेवरात उतरवा लिए थे। आरोपियों ने पहले उज्जैन जाने बस मिलने वाली जगह का पता पूछा था।

यह भी पढ़ें:   Sehore Loot: स्टंट कलाकार की एसयूवी को रापी लगाकर बदमाशों ने लूटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!