Bhopal News: पति की प्रताड़ना से तंग महिला गवर्नमेंट डॉक्टर पहुंची थाने

Share

Bhopal News: एक दशक पूर्व पति के मैरिटल अफेयर का खुलासा होने के बाद बिगड़ा दांपत्य जीवन

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल।  महिला गवर्नमेंट डॉक्टर ने पुलिस से मदद मांगी है। पति उसके चरित्र को लेकर जगह-जगह दुष्प्रचार कर रहा था। इस मामले की जांच भोपाल शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले पति के मेरिटल अफेयर का खुलासा होने पर महिला डॉक्टर ने उससे दूरी बना ली थी। इसी बात से वह ज्यादा आक्रोशित रहने लगा।

पति आरोप लगाकर कर रहा था बदनाम

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 41 साल है। वह मिसरोद में स्थित एक कवर्ड कैंपस में रहती है। फिलहाल नर्मदापुरम जिला अस्पताल में वह तैनात हैं। महिला चिकित्सक की शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद एक बेटा भी हुआ। बेटा बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करता है। पति राहुल नायक कोई काम नहीं करता है। उसके एक महिला के साथ मैरिटल अफेयर हैं। यह बात पीड़िता को 2016 में पता चल गई थी। जिसके बाद उसका आचरण काफी विद्रोही हो गया। वह पत्नी पर खींझ निकालने लगा। इन बातों से तंग आकर सामाजिक बदनामी से बचने डेढ़ साल पहले उसको छोड़कर दूसरे मकान में महिला डॉक्टर रहने लगी। इसके बाद आरोपी उसे घर आते-जाते कॉलोनी के लोगों के सामने और अस्पताल में जाकर उसके बारे में अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम करने लगा। इसका विरोध किया तो वह उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी पति बेटे के स्कूल में भी जाकर उसके बारे में गलत बातें बताने लगा। जिस कारण 14 मई की शाम वह मिसरोद थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का मुकदमा 252/26 दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News : कोहेफिजा के बरेला गांव में निर्मम हत्या

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!