Mumbai Brutal Murder Case: पति—पत्नी के बीच रात हुआ कुछ ऐसा की बच्चे की गई जान

Share

घरेलू विवाद में कातिल बनी मॉ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai Brutal Murder Case
सांकेतिक फोटो

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharasthra) के ठाणे (Thane) जिले में बदलापुर (Badlapur) इलाके से एक निर्मम हत्याकांड (Brutal Murder Case) की खबर आई है। यहां एक पति—पत्नी के आपसी विवाद में आठ साल के बच्चे की मौत (Minor Murder Case) हो गई। हत्याकांड को बच्चे की मॉ ने ​ही अंजाम दिया था। लेकिन, यह जानकारी पुलिस को नहीं मिली थी। हालांकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक 35 वर्षीय मॉ ने अपने आठ वर्षीय बेटे आरव को मौत (Minor Brutal Murder) की नींद सुला दिया। मॉ शीतल है जिसका पति वैभव (Vaibhav)  के साथ विवाद हुआ था। दोनों के बीच यह विवाद अक्सर होता था। इस बात से शीतल (Shital) बहुत परेशान रहती थी। इस विवाद के चलते आस—पास के सभी लोग उससे दूरी बनाने लगे। इस कारण वह मानसिक तनाव (Mentally Depression) में रहने लगी। इस बात को लेकर शीतल ने अपने पति वैभव से कई बार बात भी की। बातचीत के बाद भी पति के आचरण में कोई फर्क नहीं पड़ा। एक दिन पहले उसका पति रोज की तरह शाम को घर पहुंचा।उस वक्त वह और बेटा आरव घर में थे। रात में तीनों ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए। कुछ देर बाद अचानक दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गाया। उस समय बेटा आरव सो रहा था।
विवाद के बाद ​पति वैभव घर से बाहर चला गया। विवाद के बाद मॉ शीतल बेटे के कमरे में गई। गुस्साई मॉ ने अपने आठ साल के बेटे का गला घोंट दिया। आरव की चीख भी नहीं निकल सकी। हत्या के बाद शीतल को अफसोस तो हुआ पर वह बयां नहीं कर सकी। उसने साहस करके अपनी बहन को फोन पर घटना के बारे में बताया। बहन ने यह राज पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरव के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी शीतल को हिरासत में ​ले लिया है।

यह भी पढ़ें:   Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर में नाबा​लिग की हत्या
Don`t copy text!