Pornography Movie Case: भोपाल से जुड़ गया राज कुंद्रा का मामला

Share

Pornography Movie Case: आईबी के एक अधिकारी की पत्नी के नाम पर खोली गई थी कंपनी

Pornography Movie Case
हॉट शॉट एप में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा और अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ

मुंबई/भोपाल। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के गिरफ्तार पति राज कुंद्रा के मामले (Pornography Movie Case) में नए चौंका देने वाले तथ्य सामने आ गए हैं। उन्हें हॉट शॉट मोबाइल एप में अश्लील फिल्मों को अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के दलदल में अब आईबी के एक अफसर का नाम उछल गया है। जिसके तार सीधे भोपाल से जुड़े हैं। यह बात गहना वशिष्ठ से हो रही पूछताछ के बाद निकलकर सामने आई है।

गहना वशिष्ठ से हो रही पूछताछ

अभिनेत्री और मॉडल के रुप में पहचानने वाली गहना वशिष्ठ मुंबई क्राइम ब्रांच के पास पूछताछ के लिए हिरासत में ली गई है। उसे रविवार को नोटिस पर हाजिर होना था। लेकिन, वह हाजिर नहीं हुई थी। गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। वह 80 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी है। उसने दाल में कुछ काला है फिल्म में भी काम किया था। वह कुछ दिनों पहले आल्ट बालाजी एप की गंदी बात वेब सीरीज में भी दिखाई दी थी। उसे मड आईलैंड में पौर्न मूवी की शूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स आफ इंडिया के मुताबिक उसने अपनी लगभग 80 पोर्ने मूवी वेबसाइट पर अपलोड की थी। जिसको देखने के लिए सब्सक्राइबर को दो हजार रुपए देना होते हैं। गहना तिवारी गिरफ्तारी से पांच दिन पहले राज कुंद्रा मामले में उनके समर्थन में बोल चुकी थी।

इसलिए जुड़ा भोपाल का नाम

Pornography Movie Case
अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ

राज कुंद्रा मामले कुछ चैट मीडिया में लीक हो गए हैं। इसमें एक चैट अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर का है। मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी भी​ तलाश है। वह फिलहाल विदेश में रहता है। उसका नाम गहना वशिष्ठ की जांच के बाद सामने आया। इसमें पता चला कि उसने एक फ्ल्जि मूवी नाम से एप बनाई थी। यह एप्लीकेशन आईबी के अधिकारी स​चीन्द्र रुमाले की पत्नी के नाम पर बनाया गया था। आईबी अधिकारी की यश ठाकुर से पहचान थी। जब एप्लीकेशन बनाई गई थी तब वे भोपाल में पदस्थ थे। मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में उन्होंने बताया कि जब उन्हें पोर्न कंटेंट का पता चला तो इस एप्लीकेशन को बंद करने के लिए बोला था। जिसका डाटा न्यू फिलक्स पर ट्रांसफर किए गए थे।

यह भी पढ़ें:   Corona Effect : देह व्यापार के अड्डे पर 'नो एंट्री', 300 सेक्स वर्कर्स ने बंद किया काम

पूछताछ में पसीने छूटे

Pornography Movie Case
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा

सचीन्द्र रुमाले ने पूछताछ में बताया कि यश ठाकुर से उसकी पहचान 2005 में याहू मैंसेजर के जरिए हुई थी। उसका 2017 में भोपाल तबादला हो गया था। तब उसने फेसबुक के जरिए उससे संपर्क किया। रुमाले ने बताया कि वह पूरा अकाउंट होल्ड करता था। वह सरकारी नौकरी में है। इसलिए पत्नी के नाम से ओटीटी प्लेटफार्म खोला था। लेकिन, सारा कामकाज यश के पास था। उसने कंपनी के नाम से बैंक अकाउंट भी खोला था। जिसमें से कुछ रकम उसने गहना वशिष्ठ समेत कई अन्य को ट्रांसफर की थी। इस मामले में एबीपी ने रिपोर्ट देते हुए दावा किया है कि यश ठाकुर ने मुंबई पुलिस पर पैसे मांगने के भी आरोप लगाए हैं। उसने यह भी कहा है कि उसका राज कुंद्रा के साथ कोई लेना—देना नहीं हैं।

Don`t copy text!