Bhopal News: पत्नी को ब्लैड मारने वाले पति ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पिता के बाद बेटे ने भी दो साल बाद फांसी लगा ली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी खबर उसके साले ने पुलिस को दी थी। उसके पिता ने भी दो साल पहले खुदकुशी कर ली थी।

पत्नी को ब्लैड मारकर किया था हमला

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 25 जुलाई की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे सुदीप सेन (Sudip Sen) ने मृत्यु की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 31/21 दर्ज किया था। शव की पहचान रमाकांत सेन पिता राम निहोरे सेन उम्र 36 साल के रुप में हुई। घटना प्रगति नगर इलाके की थी। रमाकांत सेन (Ramakant Sen) ने फांसी लगाई थी। पुलिस ने बताया वह नशा का आदी था। उसने पत्नी सीमा सेन को 9 जुलाई को ब्लैड मार दी थी। जिसके बाद वह मायके में रहने चली गई थी। उसने नशे की हालत में फांसी लगा ली थी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने कहा है कि जीजा उसको परेशान करता था। उसके पिता राम निहोरे (Ram Nihore) ने भी 2019 में ट्रेन से कटकर सुसाइड किया था। रमाकांत सेन ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।

पीपुल्स अस्पताल से मिली थी सूचना

Bhopal News
File Image

इधर, एक अन्य मौत का मामला अशोका गार्डन थाने में पहुंचा है। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई की शाम लगभग छह बजे पीपुल्स अस्पताल से डॉक्टर बाघरे ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 32/21 दर्ज कर जांच शुरु की। शव की पहचान रमाकांत पिता लक्ष्मण उम्र 38 साल के रुप में हुई। उनको घर पर गिरने के बाद परिजन अस्पताल इलाज के लिए ले गए थे। रमाकांत (Ramakant) ओल्ड अशोका गार्डन में किराए से रहते थे। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लूट की बजाय इन दो धाराओं में दर्ज हो रहे मुकदमे

यह भी पढ़ें: बसपा का यह नेता जो डकैतों की सूची में वांटेड हैं, यह बताने वाला आखिरी समय तक सिस्टम से लड़ता रहा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं

Don`t copy text!