Bhopal News: दहेज के लिए विवाहिता को करते थे प्रताड़ित 

Share

Bhopal News: शादी के दो साल बाद पुलिस थाने पहुंची विवाहिता, पति समेत तीन आरोपी बनाए गए

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग शादी के दो साल बाद विवाहिता को तंग करने लगे। इस संबंध में जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की महिला थाना पुलिस कर रही है। विवाहिता को उसके पति के अलावा ससुर और जेठ प्रताड़ित करते थे।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार शिकायत 32 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। पीडिता कोलार रोड स्थित दानिश कुंज (Danish Kunj) में रहती है। वह घरेलू काम करती हैं। उसकी शादी 2022 में उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ शहर में हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा ससुर और जेठ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिस कारण पीडिता तंग आकर भोपाल में मायके आ गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 117/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अगवा करके महिला से बलात्कार
Don`t copy text!