Bhopal News: महिलाओं के बीच घमासान, थाने पहुंचा मामला 

Share

Bhopal News: पड़ोसन लगाती थी घर में होने वाले हर गतिविधि पर कान, सच्चाई बताई तो भड़की महिला ने गिट्टी मारकर दूसरी महिला को जख्मी किया

Bhopal News
घरेलू हिंसा पर केंद्रीत साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिश्तों में समन्वय बनाने से वह मधुर रहते हैं। वह आस—पास रहने वाले लोगों के साथ हो या फिर रिश्तेदारों के बीच। लेकिन, एक महिला पड़ोसी के घर काफी निगरानी रखती थी। जिसको लेकर बवाल हो गया। मामला पुलिस थाने पहुंच गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जख्मी महिला की हालत देखकर प्रकरण दर्ज करने का निर्णय लिया है।

इस कारण हुआ शादी वाले घर में बवाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह विवाद 25 अप्रैल की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुआ। थाने में एफआईआर 18 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह एक कॉलेज में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसन महिला उसके घर होने वाली हर गतिविधियों पर निगरानी रखती थी। यह बात उन्हें पसंद भी नहीं थी। पहले भी उसे अपने काम से काम रखने की सलाह दी थी। लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। युवती के बुआ के लड़के की शादी होने के चलते परिजन घर पर बार—बार आ रहे थे और जा रहे थे। जब भी दरवाजा खोले तब पड़ोसन निकलकर इस बात की जासूसी करे। यह बात एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती की मां ने अच्छी नहीं लगने पर विरोध जता दिया। नतीजतन, वह पड़ोसन आगबबूला हुई और उसने अभद्र गालियां देना शुरु कर दिया। उसने पत्थर उठाकर मारा जो महिला के बाएं हाथ में जाकर लग गया। जिस कारण वह महिला चोटिल हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पत्नी के चरित्र पर था शक, घर में लगा दी आग
Don`t copy text!