Bhopal News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: हादसे में महिला की हुई मौत, दुर्घटना में पति और उसका बच्चा जख्मी, शादी से वापस घर लौटते वक्त हुई दुर्घटना

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क हादसे में विवाहिता की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। विवाहिता बाइक पर पति और बच्चे के साथ सवार थी। यह परिवार शादी से वापस घर जाने के लिए लौट रहा था। बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

पुलिस ने ट्रक चालक पर दर्ज किया प्रकरण

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना के संबंध में पीपुल्स अस्पताल से जानकारी मिली थी। सूचना डॉक्टर सुभाष ने दी थी। उन्होंने बताया दिशा कुशवाह (Disha Kushwah) पति महेश कुशवाह उम्र 28 साल जख्मी हालत में लाई गई थी। वह बाइक से 25 अप्रैल की रात ग्यारह बजे  घर जा रही थी। उसे ट्रक (Truck) एमपी—15—जी—2745 के चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो वह चेक करने पर मृत पाई गई। दिशा कुशवाह अशोका गार्डन स्थित सेमरा (Semra) में रहती थी। वह दो साल के बेटे के साथ पति महेश कुशवाह (Mahesh Kushwah) के साथ अपने घर लौट रही थी। तभी ग्रीन सिटी कॉलोनी (Green City Colony) के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। मामले की जांच एसआई महेश सिंह (SI Mahesh Singh) कर रहे है। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 29/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   जेके अस्पताल जिसके डॉक्टर लॉक डाउन में जिम्मेदारियों से भागे उसके साथ कोविड का एग्रीमेंट
Don`t copy text!