Bhopal News: दीवार गिरने से हुई थी मजदूर की मौत 

Share

Bhopal News: जख्मी मजदूर के बयान दर्ज करने के बाद ठेकेदार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। यह घटना लगभग सवा एक महीने पहले हुई थी। हादसे में एक अन्य मजदूर भी जख्मी था। उसके बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने ठेकेदार की लापरवाही पाई है।

छत गिराते वक्त घन का वार किया तो हुआ था हादसा

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मजदूर के मौत की सूचना ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) से डॉक्टर शहजाद ने दी थी। अस्पताल ने बताया कि जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) पिता स्वर्गीय लाल गुमान सिंह उम्र 55 साल को जख्मी हालत में लाया गया था। पुलिस ने जांच करने पहुंची तो पता चला कि वह दीवार गिरने से उसमें दबकर जख्मी हुआ था। वह मूलत: जिला नरसिंहपुर स्थित तहसील गाडरवारा थाना करेली क्षेत्र में रहता था। जयवीर सिंह फिलहाल गिन्नौरी में रहता था। वह मजदूरी करता था। वह गौतम नगर स्थित आरिफ नगर(Arif Nagar)  में अंसार भाई के मकान को तोड़ने गया था। उसके साथ दूसरा मजदूर बलराम भी था। मकान तोड़ने के दौरान बलराम दूसरे कमरे में बालकनी तोड़ने लगा। वहीं जयवीर सिंह घन मारकर दीवार तोड़ रहा था। उसने घन से वार किया तो दीवार ऊपर से नीचे गिर गई। गौतम नगर पुलिस मर्ग 05/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पता चला कि ठेकेदार विलास की लापरवाही सामाने आई। उसने मजदूरों की सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे। नतीजतन उसके खिलाफ 120/24 धारा 304—ए (लापरवाही से काम कराने के कारण हुए हादसे में मौत का केस) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लूट की वारदात का खुलासा
Don`t copy text!