Bhopal News: पति और सास के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज 

Share

Bhopal News: प्रेम विवाह के बाद मां की बात में आकर डेढ़ साल से प्रेमिका को करता था प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लव मैरिज के बाद दंपति के बीच सास विलेन बन गई। दरअसल, प्रेमी अपनी मां की बात ज्यादा मानता था। जिस कारण घर में कलह होती थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैै।

इस कारण होता था घर में विवाद

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 1 अक्टूबर, 2021 को प्रेम विवाह किया था। पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह बैरागढ़ स्थित कैलाश नगर (Kailash Nagar) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता से लव मैरिज के बाद उसका प्रेमी उसको मारता—पीटता था। उसका पति अक्सर सास के कहने पर उसे तंग करता था। पीड़िता को लव मैरिज के बाद मायके से भी मदद नहीं मिली रही थी। इस कारण पीड़िता ने पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। मामले की जांच एसआई प्रियम्दा (SI Priyamda) कर रहीं हैं। पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ 186/24 धारा 498—ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक दहेज मांगने जैसी बात सामने नहीं आई है। इस कारण दहेज अधिनियम की धारा नहीं लगाई गई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमपी नगर की होटल में सामने आई अब दूसरी कहानी
Don`t copy text!