Bhopal News: युवती से सरेराह छेड़छाड़

Share

Bhopal News: कई दिनों से पीछा करके कर रहा था तंग, सब्जी मंडी में हुई वारदात तो पीड़िता पहुंची थाने

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवती के साथ छेड़छाड़ की एक वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने युवती का सब्जी मंडी में बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया था। ऐसा करने के लिए वह करीब डेढ़ महीने से कर रहा था।

डेढ़ महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ की घटना 18 फरवरी की रात लगभग नौ बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 24 वर्षीय युवती ने थाने में दर्ज कराई है। वह अशोका गार्डन इलाके में रहती है। वह घरेलू काम करती है। युवती सब्जी मंडी जा रही थी। आरोपी शोयब काजी (Shoyab Kazi) नाम के व्यक्ति पर लगे हैं। इस मामले की जांच एसआई सुशीला धुर्वे (SI Sushila Dhurve) कर रहीं हैं। हालांकि एफआईआर में हुई देरी की वजह पुलिस नहीं बता सकी है। हालांकि थाना पुलिस ने 144/24 धारा 354/354—क/506 (छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने मायके भेजा 
Don`t copy text!