Bhopal News: महिला की मौत के मामले में बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: ब्रैकर में उछलकर गिर गई थी महिला, बेटा चला रहा था बाइक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने बताया बेटा ही बाइक चला रहा था। वह ब्रैकर पर बाइक संतुलित नहीं कर सका। जिस कारण पीछे बैठी उसकी मां गिरकर जख्मी हो गई थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

यह है पूरा घटनाक्रम

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल में शारदा सिंह (Sharda Singh) पति भरत सिंह उम्र 47 साल की मौत हो गई थी। वह बेटे मुकेश सिंह (Mukesh Singh) के साथ बाइक एमपी—38—एमपी—2132 से जा रही थी। मां—बेटे रायसेन जिले में रहते हैं। दोनों रातीबड़ स्थित सूरज नगर (Suraj Nagar) में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते वक्त मालवीय नगर(Malviya Nagar)  स्थित जमींदोज पत्रकार भवन के नजदीक ब्रैकर पर शारदा सिंह बाइक से उछलकर गिर गई थी। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में 21 अप्रैल की रात लगभग दो बजे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की जांच एसआई राधेलाल सिंह (SI Radhelal Singh) कर रहे थे। टीटी नगर पुलिस मर्ग 19/24 दर्ज कर जांच कर रही थी। इस जांच के बाद पुलिस ने बाइक चला रहे बेटे मुकेश सिंह के खिलाफ 189/24 धारा 279/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे में मौत होने का प्रकरण) दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह प्रकरण 25 अप्रैल की रात लगभग पौने आठ बजे दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से देवर—भाभी की मौत 
Don`t copy text!