Bhopal News: शादी के दो महीने बाद पति ने दिखाया रंग

Share

Bhopal News: लव मैरिज करने वाली युवती ने कपड़े धोने से इंकार किया तो बुरी तरह से पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रेम विवाह के सिर्फ दो महीने बाद प्रेमी ने अपना रंग दिखाना शुुरु कर दिया। पति ने कपड़े धोने के लिए पत्नी को बोला तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद आगबबूला हुए पति ने हाथ—पैर से पीटकर पत्नी को जख्मी कर दिया। यह घटना भोपाल शहर के ऐशबाग इलाके की है। जिसमें पुलिस ने नव विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ सामान्य धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

माता—पिता के साथ एक दिन बाद पहुंची थाने

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट की घटना 24 अप्रैल की शाम को हुई थी। पीड़िता की उम्र 18 साल है। उसने 28 फरवरी को ही प्रेम विवाह किया है। वह कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई भी कर रही है। आरोपी प्रेमी के साथ उसका प्रेम दो साल से चल रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति छोटी—छोटी बातों को लेकर कलह करता है। घटना वाले दिन उसने कपड़े धोने के लिए बोला। मैंने इंकार नहीं किया बस इतना बोला कि वह कुछ देर बाद साफ कर देगी। यह सुनने के बाद वह आगबबूला हुआ और उसे पीटने लगा। आरोपी पति ने एफआईआर करने या घटना की जानकारी देने पर धमकी भी दी थी। हालांकि पीड़िता ने माता—पिता को घटना बताई और मामला पुलिस थाने पहुंच गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: लॉकर में नहीं था इसलिए बच गया सामान
Don`t copy text!