Bhopal News: कोरोना काल में की थी गलती अगले साल फिर दोहराई

Share

Bhopal News: एक ही घर में ब्याही दो बेटी के पिता ने पुलिस से मांगी मदद, दहेज के लिए करते थे परेशान, पुलिस ने किए अलग—अलग मुकदमे दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कोरोना काल में हुई कई शादियां लोगों को आज भी याद होगी। कम मेहमानों के साथ मास्क की अनिवार्यता के बीच शादी होती थी। इसी दौरान एक परिवार ने भी शादी की थी। उसी परिवार ने अगले साल अपनी दूसरी बेटी की भी उसी घर में दूसरे बेटे से शादी करा दी। अब उस घर में दोनों सगी बहनों को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) के महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों मामले अलग—अलग दर्ज किए हैं।

दोनों बहनों ने एक बात पर चुप्पी साधी

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार घटना 15 फरवरी 2020 से 25 अप्रैल 2024 के बीच की है। जिसकी शिकायत 24 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह कमला नगर स्थित राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की 31 जनवरी, 2020 को आगरा में शादी हुई थीं। शादी के बाद से पति के अलावा सास और जेठ उसे पांच लाख रुपए मायके से न लेकर आने पर प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 116/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया। इसी तरह उसकी छोटी बहन ने भी प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता की उम्र 22 साल है। पीड़िता की बड़ी बहन की शादी के एक साल बाद 30 जनवरी 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति के अलावा जेठ मायके से पांच लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने 115/24 धारा 498—ए/34/3/4 में मुकदमा दर्ज किया। इन दोनों एफआईआर में एक चौका देने वाली जानकारी यह है कि सगी बहनों ने पति के खिलाफ प्रकरण तो दर्ज कराए लेकिन एक—दूसरे के पति को अपने—अपने केस में शामिल नहीं किया। यानि बड़ी बहन ने छोटी बहन के पति पर आरोप नहीं लगाया। इसी तरह छोटी बहन ने भी बड़ी बहन के पति पर आरोप नहीं लगाया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ससुराल में फांसी लगाकर दी जान 
Don`t copy text!