MP Political News: एमपी यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग का संगठन विस्तार

Share

MP Political News: अधिवक्ता आकाश चौहान को चेयरमेन तो अनुराग जैन को सौंपी विदिशा की कमान

MP Political News
विक्रांत भूरिया, संजय सिंह यादव और विवेक त्रिपाठी- File Photo

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा (MP Political News) चुनाव है। जिसमें अब महज एक साल शेष रह गया है। इसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपने संगठन और उसके विस्तार को ज्यादा तरजीह दे रही है। इसी क्रम में एमपी यूथ कांग्रेस के महत्वपूर्ण मीडिया विभाग ने अपने संगठन का विस्तार किया है। जिसके अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी हैं।

यह दिया है लक्ष्य

विवेक त्रिपाठी (Vivek Tripathi) ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी साथियों की कुशल संगठनात्मक क्षमता और निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए यह चुनाव किए गए हैं। इसमें मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव, अखिलेश यादव, पराग शर्मा, राष्ट्रीय सचिव राजीव पटनायक और प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की सहमति ली गई। जिसके बाद भोपाल की जिम्मेदारी आकाश चौहान (Akash Chouhan), विदिशा अनुराग जैन, नर्मदापुरम गुलाम हैदर, शहडोल अंकित सिंह, अशोक नगर नूर अली, हरदा गौरव सराठे (Gourav Sarathe) और आशीष राजपूत (Ashish Rajput) को सिवनी का दायित्व सौंपा गया है। त्रिपाठी ने बताया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियां विधानसभा चुनाव को देखते हुए की जा रही है। सभी को अपने ग्रह जिले में संगठन एवं क्षेत्रीय मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर युवा कांग्रेस द्वारा किये जा रहे आन्दोलन एवं जन सरोकार से सम्बंधित कार्यक्रम को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: नपा का लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!