Bhopal News: छोटे भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक युवक लटका मिला। उसे भाई फंदा काटकर अस्पताल ले गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
जांच के लिए मोबाइल किया जब्त
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार सुनील कुमार उम्र 40 साल रतन कॉलोनी (Ratan Colony) में रहता था। वह एक प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता था। यहां वह अपने भाई के साथ रहता था। सुनील कुमार (Sunil Kumar) अविवाहित भी था। 27 मई की रात दस बजे उसको फंदे पर भाई ने लटका पाया। जिसके बाद वह उसे फंदा काटकर अस्पताल ले गया। वहां इलाज के दौरान 28 मई को उसकी मौत हो गई। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 35/26 कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए उसके मोबाइल (Mobile) को जब्त किया गया है। ताकि आत्महत्या की वजह पता चल सके। परिवार ने भी किसी तरह की परेशानी नहीं बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।