Bhopal News: इलेक्ट्रिक बैड में हुए ब्लास्ट के बाद वयोवृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: बुरी तरह से आग की चपेट में आकर झुलसे थे, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
File Image

भोपाल। दिल दहला देने वाली एक घटना भेापाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है। यहां वयोवृद्ध इलेक्ट्रिक बैड में सो रहे थे। तभी उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। जिस कारण वृद्ध उसमें बुरी तरह से झुलस गए थे।

बेटे ने दिलाया था इलेक्ट्रिक बेड

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार मृतक ग्लेडविन सहाय पारधी उम्र 88 साल है। वे अगरिया काला पीपल में बेटे के साथ रहते थे। वह बीमारी के कारण चल-फिर नहीं पाते थे। उन्हें बेटे ने इलेक्ट्रिक बेड दिलाया था। जिसमें ग्लेडविन सहाय पारदी (Gladwin Sahay Pardi) 27 मई की शाम चार बजे सो रहे थे। तभी बेड (Bed) की बैटरी में शार्ट सर्किट हुआ और जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद आग लग गई। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ घंटों चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम कर लिया है। उनका शव अभी मॉर्चुरी रुम में रखा है। दरअसल, उनकी बेटी भी है जो कि विदेश में रहती हैं। पुलिस उनके भोपाल आने का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चूहा मार दवा खाने से छात्रा की मौत
Don`t copy text!