Bhopal News: रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने किया अरेस्ट

Share

Bhopal News: सात घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई के ऑफिसर्स अपने साथ ले गए,आज मां-बेटे को एक साथ कोर्ट में पेश करने की तैयारी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। सीबीआई की दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने 28 मई की शाम लगभग सवा पांच बजे रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले उनकी अग्रिम जमानत को जबलपुर में स्थित हाई कोर्ट की खंडपीठ ने रद्द कर दिया था। यह आर्डर 27—28 मई की दरमियानी रात लगभग सवा बारह बजे जारी हुए थे। 29 मई को रिटायर्ड डीजे (Bhopal News) के अलावा उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीबीआई पेश करेगी। दोनों मां-बेटे के खिलाफ प्रताड़ना, दहेज हत्या के आरोप हैं। यह प्रकरण पुलिस ने अभिनेत्री त्विषा शर्मा खुदकुशी मामले की जांच के बाद दर्ज किया था।

हाईकोर्ट के आर्डर की प्रति दिखाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीबीआई (CBI) की टीम 28 मई की सुबह लगभग साढ़े दस बजे गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) के कटारा हिल्स (Katara Hills) स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन (Bagmugalia Extension) स्थित निवास पर पहुंची। उन्हें हाई कोर्ट के आर्डर की प्रतिलिपि दिखाते हुए जांच में सहयोग करने और प्रकरण की विवेचना तक किसी भी तरह के संवाद करने से इंकार कर दिया। गिरिबाला सिंह ने अपने एडवोकेट के समक्ष बात रखने के लिए बोला तो सीबीआई ने उसे ऐसा करने के लिए मना कर दिया। अधिकारियों की तरफ से बोला गया कि वे सभी कार्य नियमानुसार करेंगें जिसके बारे में वे अवगत भी कराएंगे। इसके बाद उनसे त्विषा के कमरे और घर की गतिविधियों को लेकर सामान्य बातचीत की जाती रही। यह सिलसिला काफी देर तक चला तो गिरिबाला सिंह इसे अघोषित तरीके से हिरासत का आरोप लगाकर पूछताछ की बात बोली गई। उन्होंने प्रकरण की जांच करने वाले मुख्य अधिकारी के समक्ष विधिवत पक्ष रखने का बोला गया। इसके बाद भीतर मौजूद अधिकारियों ने सीबीआई की महिला ऑफिसर्स को बुलाया। यह महिला अधिकारी दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे अलग-अलग कार से पहुंची। इस दौरान सीबीआई की टीम अलग-अलग तरह से सारे घर के वीडियो फुटेज बनाती रही।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: जाहिर सूचना के बाद महिला पहुंची थाने

वीडियो बनाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने से अवगत कराया

सीबीआई के अधिकारियों ने दोपहर डेढ़ बजे अपनी पूछताछ तेज की। इससे पहले गिरिबाला सिंह को भोजन करने और उनकी बीमारियों से जुड़ी बातों को लेकर सामान्य चर्चा कर ली थी। पूर्व न्यायाधीश ने भोजन में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद मौके पर पहुंची महिला ऑफिसर को दिल्ली (Delhi) से आए अन्य अधिकारी जो सुबह आए थे वे दूसरे कमरे में ले गए। यहां आधा घंटा तक उन्हें कुछ बातें समझाने के बाद महिला ऑफिसर को गिरिबाला सिंह के सामने लाया गया। उन्होंने कई तरह के सवाल-जवाब उनसे पूछे। जिसके बाद शाम पांच बजे के बाद उन्हें गिरफ्तार करने का कारण बताते हुए हिरासत में लिया गया।

मीडिया से बचने मैनिट गेस्ट हाउस में रखा गया

सीबीआई आने से पहले गिरिबाला सिंह के निवास के बाहर मीडिया का भारी जमावड़ा था। वह गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले गए। उन्हें सख्त सुरक्षा बंदोबस्त में मैनिट (MANIT) में स्थित गेस्ट हाऊस ले जाया गया। इस दौरान सीबीआई (Bhopal News) के अधिकारियों और गिरिबाला सिंह से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन, सीबीआई के अधिकारी उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए अपने साथ ले गए। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के पास पहले से गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) रिमांड पर मौजूद हैं। यह अवधि 29 मई को समाप्त होने जा रही है। जिस कारण मां-बेटे को एक साथ जिला अदालत में सीबीआई पेश करेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!