Bhopal Cop News: पुलिस कमिश्नर को लापरवाही का पता चला तो टीआई को लगाई फटकार,सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले युवक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

भोपाल। अपहरण के एक मामले में एफआईआर दर्ज होने से पहले उसके आरोपी जेल भेज दिए गए। यह कारनामा भेापाल शहर की गार्डन थाना पुलिस (Bhopal Cop News) ने कर दिखाया। पूरे मामले में सच्चाई तब उजागर हुई जब घटना का वायरल वीडियो (Video) पुलिस कमिश्रर संजय कुमार तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से सुलह कराकर अपहरण करने वाले आरोपियों को शांति भंग की कार्रवाई में जेल भेज दिया था। अपहरण के पीछे विवाहेत्तर संबंध को लेकर हुआ विवाद था।
एफआईआर करने की बजाय शांति भंग का प्रकरण बनाया
जानकारी के अनुसार अपहरण की वारदात 24 अप्रैल को हुई थी। यह प्रकरण उसी दिन थाने पहुंच गया था। जिसमें एफआईआर दर्ज करने की बजाय पुलिस ने अजय चौकसे पिता गणेशराम चौकसे उम्र 31 साल, गौरव पांडे (Gaurav Pandey) पिता गोपाल कृष्ण पांडे उम्र 31 साल और कुलदीप तिवारी (Kuldeep Tiwari) पिता सुधीर तिवारी उम्र 31 साल को जेल भेज दिया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने शांति भंग का प्रकरण बनाकर हबीबगंज एसीपी कार्यालय उमेश तिवारी (ACP Umesh Tiwari) की कोर्ट से जेल भेज दिया था। इस पूरे मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब वीडियो (Video) बनाने वाले जुबेर खान (Zuber Khan) ने सच्चाई बताई। उससे चर्चा करने के लिए पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने बोला था। जिसके बाद अशोका गार्डन थाने की लचर विवेचना और निगरानी उजागर हुई। थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal) को फटकार भी लगाई गई। इसका असर यह हुआ कि पुलिस ने 26 मई की रात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 251/26 दर्ज कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी अजय चौकसे (Ajay Chauksey) अशोका गार्डन स्थित न्यू सुभाष कॉलोनी (New Subhash Colony) में रहता है। उसका एक महिला के साथ फोन पर बातचीत होती है। वह महिला विवाहेत्तर संबंध में करण कुशवाहा (Karan Kushwah) के साथ रहती है। मूलत: रायसेन (Raisen) जिले में रहने वाली महिला के पति से तीन बच्चे हैं। जबकि करण कुशवाहा के भी वह दो बच्चों की देखभाल करती है। उसको अजय चौकसे से बातचीत करना अच्छा नहीं लगता था। उसका कहना नहीं मानने पर करण कुशवाहा ने बुरी तरह से उसे पीट दिया था। यह बात उसने फोन पर उसे बता दी थी। जिसके बाद करण कुशवाहा को फोन करके 24 मई की दोपहर में प्रभात चौराहे के पास राजू टी स्टॉल (Raju Tea Stall) के नजदीक बुलाया गया था। यहां से तीनों आरोपी उसे जबरिया अगवा कर ले गए थे। गिरफ्तार दो आरोपी छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में रहते हैं। इधर, एफआईआर में देरी को लेकर एसीपी कार्यालय की तरफ से कारण बताओ नोटिस थाने को जारी करने की तैयारी की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।