Bhopal News: एआईजी की बेटी का लिखा हुआ भावुक पत्र पुलिस को मिला,शहर में कामकाजी परिवारों को सचेत और चेतावनी देती हृदय विदारक घटना

भोपाल। मां मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। अब मैं छोटी यात्रा पर जा रही हूं। यह उस पत्र के छोटे हिस्से का भाग है जिसे खुदकुशी (Bhopal News) करने से पहले छात्रा ने लिखा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। उसके पिता आईपीएस ऑफिसर हैं। वहीं माता जज हैं। इस घटना के बारे में जिसने भी जाना वह बच्चों के मनोस्थिति को लेकर काफी विचलित हो गया।
यह लिखा था पत्र में बेटी ने
पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्र में लिखे गए कई शब्द भारी थे। जिससे साफ थी कि खुदकुशी करने वाली बालिका काफी गंभीर विचारधारा से वह प्रभावित थी। छात्रा ने पत्र में लिखा है कि ‘मम्मी-पापा मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मेरी नजर में मां सबसे ज्यादा प्यारी है, मैं छोटी यात्रा के लिए जा रही हूं, मुझे मेरे माता-पिता माफ कर देना, दोस्तों से भी माफी मांगती हूं। इन शब्दों को पढ़ते वक्त उसके माता-पिता भी काफी भावुक होकर विचलित हो गए। सूत्रों ने बताया है कि 26 मई को पिता संजीव कंचन (AIG Sanjeev Kanchan) पुलिस मुख्यालय जा रहे थे। वहीं मां रेणुका कंचन (Renuka Kanchan) गैस राहत अधिकरण जा रही थीं। उन्होंने किसी बात को लेकर बेटी को फटकार दिया था। यह बात उसे दिल में घर कर गई। जबकि माता-पिता का इरादा ऐसा नहीं था।
भोपाल पुलिस के लिए यह दूसरी घटना
संजीव कंचन की बेटी कोलार रोड (Kolar Road) स्थित निजी स्कूल की छात्रा थी। पिता भारतीय पुलिस सेवा में पदस्थ हुए हैं। वह हरदा और नारकोटिक्स विभाग में एसपी रहे हैं। वे भोपाल पुलिस में कई पदों पर तैनात रह चुके हैं। उनका शासकीय आवास चार इमली (Chaar Imli) में हैं। घटना की जानकारी उन्हें 26 मई की दोपहर नौकर ने दी थी। बेटी पहली मंजिल पर स्थित फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। संजीव कंचन पर टूटा दुखों का यह पहाड़ झंकझोरने वाला है। इससे पहले राजधानी में तैनात एडीसीपी शालिनी दीक्षित (ADCP Shalini Dixit) की नाबालिग बेटी ने भी घर से कूदकर खुदकुशी की थी। उनके पति भी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इसलिए घर में बच्चों के बीच दूसरे अभिभावकों की तरह समय वे नहीं दे पाते थे। उन्होंने भी बच्ची को डपट दिया था जिसके बाद आत्महत्या जैसा भारी कदम उठा लिया था।
सोशल मीडिया और दोस्तों से भी की जाएगी पूछताछ
पुलिस मुख्यालय (PHQ) में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के मामले में सभी कोणों पर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। बेटी कोलार रोड स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा थी। उसे माता-पिता ने बाल्यकाल अवस्था में गोद लिया था। आत्महत्या की ठोस वजह का पता लगाने के लिए पुलिस के अधिकारी खुदकुशी करने वाली छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाल रहे हैं। इसके अलावा स्कूल में साथ पढ़ने वाले सहपाठियों से उसके आचार-व्यवहार को लेकर संवाद कर रहे हैं। पुलिस सभी कोणों में जांच करके मौत की असली वजह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस बंगले में तैनात कर्मचारियों की भी जानकारी जुटाकर मामले की बारीकी से जांच करेगी। इससे पहले पीएम रिपोर्ट मिलने का भी इंतजार किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।