Bhopal News: दुकान मालिक का बेटा बुरी तरह से झुलसा, ट्रक मालिक ने दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक में वेल्डिंग करते वक्त धमाका हो गया। इस घटना में ट्रक पूरी तरह से जलने के बाद लोहे के ढांचे में तब्दील हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। घटना में दुकान मालिक का बेटा भी बुरी तरह से झुलसा है। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से लगी आग
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार ट्रक वीरेंद्र वर्मा पिता मिश्रीलाल वर्मा उम्र 47 साल का है। वे इंदौर (Indore) जिले के परदेशीपुरा (Pardesipura) में रहते हैं। वे कपड़ों के व्यापारी भी है। उनका ट्रक एमपी-14-एचबी-0918 सुधरने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में इरशाद खान (Irshad Khan) को दिया था। वे फेब्रिकेशन का काम करते हैं। वीरेंद्र वर्मा (Virendra verma) ने अपना ट्रक (Truck) 18 मई को खड़ा कर दिया था। वह ट्रक 22 मई को जल गया। जिसकी सूचना बिलखिरिया थाना पुलिस को मिली थी। जिसमें आगजनी कायम करके मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पुलिस को पता चला कि दुकान मालिक का बेटा दिलशाद खान (Dilshad Khan) वेल्डिंग का काम कर रहा था। उस दौरान वेल्डिंग मशीन को डीजल टैंक (Diesel Tank) में रख दिया। जिसके भीतर भारी मात्रा में डीजल भरा हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला कि ऐसा करते वक्त नियमों के तहत बैटरी और किसी भी तरह का ईधन वाहन में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा अर्थिंग की भी व्यवस्था की जानी चाहिए थी। इसी चूक के कारण डीजल का टैंक फटा और उसके ऊपर रखी वेल्डिंग मशीन की चिंगारी के कारण आग लग गई। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। आग की चपेट में आकर दिलशाद खान भी बुरी तरह से झुलस गया। दुकान में आग लगने पर किसी भी तरह की सावधानी बरतने वाले उपकरण भी नहीं मिले। इसके आधार पर पुलिस ने इरशाद खान को आरोपी मानते हुए 27 मई को यांत्रिकी उपकरणों से हुई दुर्घटना के कारण जनहानि होने और क्षति पहुंचाने का प्रकरण 156/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।