Bhopal Cop News: आदतन दो दर्जन से अधिक लोगों से की गई पूछताछ के दौरान चाकू और अवैध कट्टा बरामद

भोपाल। डीसीपी अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) ने भेापाल क्राइम ब्रांच के पांच दर्जन से अधिकारियों (Bhopal Cop News) को अचानक बुलाकर बदमाशों के घर जाकर सरप्राइज इंस्पेक्शन करने का लक्ष्य दिया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक निगरानी गुंडे और बदमाशों से पूछताछ की गई। जिसमें दो बदमाशों के कब्जे से तलाशी के दौरान हथियार भी बरामद किए गए।
मिडनाइट अभियान के तहत की पड़ताल
भेापाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार जिन बदमाशों को घर जाकर चेक किया गया वे लूट, गोली चलाने, चाकू मारकर जख्मी करने जैसे मामलों में गिरफ्तार कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच की तरफ से इस अभियान को मिडनाइट (Operation Midnight ) नाम दिया गया था। पड़ताल के दौरान घर पर नहीं मिले बदमाशों को वीडियो कॉल के जरिए उनकी लोकेशन लेने के लिए बातचीत की गई। ऐसा करते वक्त क्राइम ब्रांच की एक टीम को जुबेर खान (Zuber Khan) पिता महबूब खान उम्र 24 साल के कब्जे से छुरी बरामद की गई। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) में रहता है। वह पहले जिंसी में रहता था। अब वह घर बदलकर जैन कॉलोनी (Jain Colony) में रहने लगा है। उसके कब्जे से पुलिस को एक छुरी भी मिली है। इसी तरह सोहेल खान पिता शाकिर खान उम्र 25 साल के कब्जे से पुलिस ने कट्टा बरामद किया है। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित मोरारजी नगर (Morarji Nagar) में रहता था। फिलहाल गांधी नगर स्थित नई बस्ती में रहने लगा है। सोहेल खान (Sohel Khan) ने जिससे कट्टा खरीदा है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि भोपाल क्राइम ब्रांच की तरफ से यह कवायद पहली बार की गई है। इससे पहले वह संयुक्त कॉबिंग गश्त के दौरान जरुर सर्चिंग में आती-जाती रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।