Bhopal News: कटारा हिल्स थाने पहुंची थी पीड़िता, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

भोपाल। कटारा हिल्स थाने में पहुंची एक युवती के मामले में बलात्कार का प्रकरण पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी। उसे पुलिस ने सलाह देकर निशातपुरा थाना भेजा। यहां भेापाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस पुलिस ने झांसा देकर ज्यादती करने का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी करने से मुकरा आरोपी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 26 साल है। वह कटारा हिल्स (Katara Hills) इलाके में रहती है। उसकी पहचान अमित सिंह चौहान (Amit Singh Chauhan) से हुई थी। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया था। आरोपी अपनी बात से मुकरा तो पीड़िता कटारा हिल्स थाने पहुंची। उसे निशातपुरा थाने भेजा गया। यहां पुलिस ने 26 मई को प्रकरण 468/26 दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करोद (Karond) में स्थित मंगल श्री होटल (Mangal Shri Hotel) के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया था। वह शादी करने की बात बोलने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और धमकाता भी था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।