Bhopal News: पति समर्थ सिंह को सीबीआई ने रिमांड पर लिया

Share

Bhopal News: रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह के निवास पर क्राइम सीन रिक्रिएशन करने पहुंची सीबीआई की टीम

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। तमिलनाडू की फिल्म अभिनेत्री और मॉडल त्विषा शर्मा खुदकुशी कांड में सीबीआई (Bhopal News) ने अपनी जांच तेज कर दी है। हालांकि उसे भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में हुए दूसरे पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। यह रिपोर्ट दिल्ली एम्स से आए चिकित्सकों से मिलना है। इधर, न्यायाधीश प्रथम श्रेणी आकांक्षा ऊचारिया की अदालत ने गिरफ्तार पति समर्थ सिंह को 29 मई तक सीबीआई को रिमांड पर सौंप दिया है। जिसके बाद सीबीआई की टीम उसे लेकर घर पहुंची।

बेल्ट को लेकर रहस्य बरकरार

जानकारी के अनुसार समर्थ सिंह (Samarth Singh) से 12 मई की रात को हुई पूरी घटना का रिक्रिएशन किया गया। फंदे से त्विषा (Twisha Sharma) को उतारने और अस्पताल ले जाने तक समय अवधिक का भी पता लगाया गया। समर्थ सिंह कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के पास 29 मई तक रिमांड पर था। मामला सीबीआई (CBI) को सौंपे जाने के बाद केस डायरी भी सौंप दी गई है। इस मामले में अभी सीबीआई के सामने खुदकुशी करने वाले बेल्ट को लेकर रहस्य बरकरार है। यह बेल्ट अभी पुलिस की तरफ से सीबीआई को भी नहीं मिला है। सीबीआई के अफसर दिनभर त्विषा के ससुराल में मौजूद रहे। टीम ने बंगले में काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। सीबीआई त्विषा, उसके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) के व्यवहार और बातचीत के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। सीबीआई त्विषा की तरफ से मांगे जाने वाले पांच सौ रुपए और उसकी अन्य व्हाट्स एप चेटिंग को लेकर सायबर टीम से भी रिपोर्ट ले रही है। जांच के दौरान पुलिस की तरफ से बरती गई लापरवाही को भी सुधारकर जांच के बिंदु तय करने का काम किया जा रहा है। यह सारी जांच दिल्ली से आए एसपी रघुवीर सिंह (SP Raghuveer Singh) की अगुवाई में चल रही है। पांच सदस्यीय दल के पास अलग-अलग जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें अभी भोपाल एम्स में हुए दूसरी बार के पीएम रिपोर्ट को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि त्विषा शर्मा खुदकुशी कांड को लेकर उसके पिता नवनिधि शर्मा, सेना में मेजर भाई हर्षित शर्मा ने सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर लगाया है। इन आरोपों को लेकर परिवार ने सड़क से लेकर लोक भवन, मुख्यमंत्री निवास के अलावा पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की तरफ से लचर विवेचना करते हुए प्रकरण के संदेहियों को बचाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद राज्य सरकार की तरफ से सीबीआई जांच के आदेश हुए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 11 दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में प्रकरण दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!