Bhopal Loot News: रील बनाने जा रहे तीन युवकों के साथ मारपीट कर वारदात को दिया था अंजाम

भोपाल। लूटपाट करने वाले एक लुटेरे को भेापाल (Bhopal News) शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने पकड़ाहै। उसने तीन युवकों से मारपीट और चाकू से वार करके मोपेड छीन ली थी। इस दौरान हुए संघर्ष में आरोपी भी जख्मी हो गया था। वह जब अस्पताल पहुंंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से लूट का माल बरामद कर लिया है।
चाकू से वार कर छीनी युवक से मोपेड
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार अमन यादव उम्र 20 साल कुम्हारपुरा (Kumharpura) में रहता है। वह अपने दोस्तों विशाल यादव (Vishal Yadav) और अरमान डांगुर (Arman Dangur) के साथ संजय नगर (Sanjay Nagar) की तरफ जा रहा था। तीनों एक ही एक्टिवा (Activa) पर सवार थे। तीनों दोस्त सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की योजना से निकले थे। जब तीनों रेजीमेंट रोड पर पहुंचे तो छुरी लेकर खड़े आरोपी देव वर्मा (Dev Verma) ने उन्हें रोक लिया। अमन यादव (Aman Yadav) ने छुरी के वार से बचने के लिए उसको दबोच लिया। जिस कारण उसका हाथ बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। ऐसा करते वक्त उसके दो दोस्तों ने भी आरोपी देव वर्मा को पीटना शुरु किया। हालांकि आरोपी ने छुरी से अमन यादव को घातक वार करके उसकी मोपेड छीन ली। यह मामला 25 मई की रात थाने पहुंचा तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। इसलिए आरोपी देव वर्मा की तलाश करने पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचने लगी। इसी दौरान वह निजी अस्पताल से दबोच लिया गया। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 280/26 दर्ज कर लिया हैै। आरोपी के खिलाफ अड़ीबाजी, मारपीट समेत आठ संगीन प्रकरण पहले से दर्ज है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।