Rani Kamlapati GRP News: रानी कमलापति स्टेशन की पार्किंग से बाइक चोरी

Share

Rani Kamlapati GRP News: पार्किंग ठेकेदार पर पुलिस की मेहरबानी, वाहन चोरी का दर्ज किया मुकदमा

Rani Kamlapati GRP News
Rani Kamlapati Station

भोपाल। राजधानी का आधुनिक और सुरक्षित रेलवे स्टेशन रानी कमलापति (Rani Kamlapati GRP News) होने का दावा करने वाले अधिकारियों के लिए यह घटना आंख खोलने वाली हैं। यहां स्टेशन पर बंसल वन (Bansal One) और बंसल प्लॉजा (Bansal Plaza) में शुरु हुई व्यवसायिक गतिविधियों के चलते कई बार उपद्रव और तनाव की स्थिति निर्मित हो चुकी है। अब रेलवे स्टेशन की आधिकारिक पार्किंग से वाहन को चोर उठा ले गए। उसमें भी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई ही नहीं की है।

पार्किंग ठेकेदार की दी हुई रसीद भी दिखाई

जानकारी के अनुसार मनोज राठौर (Manoj Rathore) मंत्रालय में कर्मचारी हैं। वे 25 मई को अपने रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने शिव मंदिर के पास अपनी बाइक (Bike) एमपी—04—व्हीए—7301 को पार्क किया। इसके बाद उन्होंने बकायदा पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों से रसीद भी ली। वह जब रिश्तेदार को ट्रेन (Train) में बैठाकर वापस लौटे तो उनका वाहन गायब था। मनोज राठौर रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) भी पहुंचे थे। उन्हें वाहन यहां—वहां तलाशने का लॉलीपाप देकर पुलिस ने उस वक्त थाने से चलता कर दिया। अगले दिन मनोज राठौर पहुंचे तो पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज किया। जबकि उनके पास रानी कमलापति स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार की दी हुई रसीद भी थी। इसके बावजूद ठेकेदार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने का साहस ही नहीं जुटा सकी। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों से भारी मनमर्जी का अलग—अलग सुविधाओं के नाम पर पैसा वसूलने वाली रेलवे रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं के बेपटरी होने पर आंखे मूंदे रहता है। दरअसल, स्टेशन का उदघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया था। इसलिए यह स्टेशन कई बार यहां की अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया में ट्रोल भी होता रहता है।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : भाजपा विधायक की बेटी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!