Bhopal Cyber Fraud: अलग-अलग तकनीक बताकर झांसे में लेकर खातों में जमा 16 लाख, 37 हजार रुपए जालसाजों ने निकाले

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने जालसाजी के पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें चार एफआईआर भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के दो थानों में दर्ज हुई है। वहीं भोपाल देहात के बैरसिया थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। सभी मामलों में जालसाजों ने अलग-अलग तकनीक के जरिए पीड़ितों के खाते से 16 लाख, 37 हजार 166 रुपए निकाल लिए है। सभी प्रकरणों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी।
इन तरीकों से निकाली खातों से रकम
जानकारी के अनुसार शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस ने विवेक कुमार पिता ज्ञान चंद्र उम्र 45 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वे संजय नगर (Sanjay Nagar) में रहते हैं। जालसाजों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) हैक करके 31 हजार, 266 रुपए निकाल लिए। विवेक कुमार (Vivek Kumar) को झांसा देकर जालसाजों ने 3 नवंबर, 2025 को एपीके फाइल (APK File) डाउनलोड कराई थी। इसी तरह दूसरा मामला शबाना शहाब पति शहाबुद्दीन उम्र 45 साल ने दर्ज कराया है। वे ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) स्थित न्यू मोलाना आजाद कॉलोनी (New Maulana Azad Colony) में रहती हैं। शबाना शहाब (Shabana Shahab) को टेलीग्राम के जरिए जालसाजों ने उत्पादों को लाइक करने पर पैसा मिलने का लालच दिया था। उनसे दस हजार रुपए जमा कराने के बाद तेरह हजार रुपए जालसाजों ने दिए। उनसे ऐसे ही रकम जमा कराने के बाद राशि वह बढ़ाकर वापस देते रहे। उनसे 28 जुलाई, 2024 को 30 हजार रुपए जमा कराए गए। फिर पूर्व में किए गए काम में लंबित होना बताते हुए उससे 56 हजार रुपए फिर जमा कराए गए। ऐसे कई तरह के बहाने बनाकर जालसाजों ने उनसे चार लाख, 36 हजार से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 281—282/26 दर्ज कर लिया है। इधर, स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस ने राहुल विश्वकर्मा (Rahul Vishwakarma) पिता बृजलाल विश्वकर्मा उम्र 36 साल की शिकायत पर जालसाजी का 143/26 प्रकरण दर्ज किया है। वह द्वारिका नगर (Dwarika Nagar) में रहते हैं। उनसे पिनप ट्रेडिंग कंपनी (Pinp Trading Company) में निवेश करने पर दुगना लाभ मिलने का लालच देकर एक लाख, 21 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली गई। कंपनी की लिंक को उन्होंने नवंबर, 2025 में कोलार रोड स्थित मीनाक्षी ढ़ाबे (Minakshi Dhaba) में पार्टी करते वक्त खोल लिया था। जिसके बाद कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर जालसाजों ने उनसे संपर्क किया था। इसी तरह सुनील कुमार सूर्यवंशी (Sunil Kumar Suryavanshi) पिता भद्या सूर्यवंशी उम्र 46 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 144/26 दर्ज किया गया है। वे सेमरा स्थित दुर्गा नगर (Durga Nagar) में रहते हैं। उन्हें फरवरी, 2026 में निवेश कंपनी में जोड़कर दुगना मुनाफा का लालच देकर कई किस्त में साढ़े सात लाख रुपए ऐंठ लिए गए।
किसान का खाता कर दिया खाली

इधर, बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस ने भी जालसाजी का प्रकरण 321/26 दर्ज किया है। थाने में शिकायत सुनीता यादव पति पहलवान सिंह यादव उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। वे ग्राम डेकपुर में रहती है। परिवार किसानी करता है। सुनीता यादव (Sunita Yadav) ने बताया कि वह फसल बेचने के बाद पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab And Sindh Bank) पहुंची थी। उन्होंने खाते में पैसा भी जमा किया। जिसके बाद 21 मई को उनके व्हाट्स एप पर कॉल आया। फोन करने वाले ने झांसा देकर उनसे एपीके फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद मोबाइल (Mobile) हैक करके उनके खाते से दो लाख, 98 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।