Bhopal News: दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर प्रकरण को लेकर की बातचीत

भोपाल। तमिलनाडू फिल्म इंडस्ट्रीज की कलाकार और नोयडा की मॉडल रही त्विषा शर्मा खुदकुशी मामले की जांच दिल्ली सीबीआई के दल ने जांच शुरु कर दी है। जांच दल दोनों ही परिवारों से मिला। इस दौरान उन्हें मीडिया से बातचीत न करने की सख्त हिदायत भी दी गई है। भेापाल (Bhopal News) पुलिस ने केस डायरी भी सीबीआई को सौंप दी है। जिसके अध्ययन के बाद दिनभर पुलिस अधिकारी और उनके कार्यालयों में जाकर अगली वैधानिक कार्रवाई में सीबीआई ने मदद मांगी है। भोपाल में रहने तक शहर से परिचित वाहन चालक के अलावा दो सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी भी मांगे गए हैं।
जांच के दौरान कई बिंदुओं पर बरती पुलिस ने लापरवाही
सीबीआई (CBI) की तरफ से प्रारंभिक विवेचना में कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस की तरफ से पहले दिन बरती गई लापरवाही हो गई है। दरअसल, क्राइम सीन में पहले दिन किसी भी दस्तावेज, सबूतों को एकत्र करने के लिए भारतीय न्याय संहिता के तहत उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग ही नहीं की गई। इस संबंध में भी सीबीआई ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से बातचीत करते हुए कमियां बताई। सीबीआई की टीम ने पुलिस कमिश्नर से घटना दिनांक से लेकर 26 मई तक कटारा हिल्स थाने के सारे सीसीटीवी फुटेज फीड मांगे हैं। इसके अलावा एफएसएल (FSL) की तरफ से बनाई गई रिपोर्ट को लेकर भी डायरी सीबीआई को देने के लिए कहा गया है। पहली और दूसरी बार हुए पीएम के दौरान जिस बेल्ट से फंदा लगाया गया वह सौंपा ही नहीं गया था।
पुलिस कमिश्नर से मिलकर बताई तकनीकी समस्याएं

सीबीआई का दल26 मई दोपहर लगभग चार बजे पुलिस कमिश्नर कार्यालय (Police Commissioner Office) पहुंचा। यहां दल ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात की। पुलिस सूत्रों (Bhopal News) के अनुसार सीबीआई दल ने तकनीकी विषयों को लेकर अपनी बात रखी। दरअसल, कटारा हिल्स थाना पुलिस के पास आरोपी समर्थ सिंह (Samarth Singh) एक सप्ताह की रिमांड पर मौजूद हैं। सीबीआई को उसे रिमांड पर लेने के लिए इंदौर कोर्ट में आवेदन करना होगा। इसके अलावा भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में होने वाले पत्राचार के दौरान स्थानीय पुलिस की तरफ से सहयोग करने का बोला गया।
भोपाल से केस इंदौर जिले में होगा ट्रांसफर
सीबीआई की टीम एसपी रघुवीर सिंह (SP Raghuveer Singh) की अगुवाई में मामले की जांच कर रही है। दरअसल, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट, जबलपुर हाईकोर्ट के अलावा भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अलग—अलग विषयों को लेकर सुनवाई चल रही है। प्रकरण काफी चर्चित भी हो गया है इसलिए एसपी स्वयं दिल्ली से भोपाल आए हैं। जांच दिल्ली में स्थित स्पेशल क्राइम यूनिट की तीसरी सेल कर रही है। दल में दो महिला अधिकारियों के अलावा तीन पुरुष हैं। दिल्ली सीबीआई (Delhi CBI) के स्पेशल क्राइम यूनिट का क्षेत्राधिकार इंदौर जिला न्यायालय आता है। इसलिए प्रकरण को लेकर रिमांड, आवेदन से लेकर तमाम सारे दस्तावेजीकरण का काम इंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से किया जाएगा। यह भोपाल का तीसरा मामला है जो सीबीआई दिल्ली की तीसरी यूनिट के पास पहुंचा है। इससे पहले शहला मसूद हत्याकांड फिर कोहेफिजा स्थित मनुआभान टेकरी में एक नाबालिग की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच की थी।
केंटोनमेंट गेस्ट हाउस पहुंचा दल
सीबीआई का दल सेना के केंटोनमेंट में स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचा। यहां भारतीय सेना में मेजर हर्षित शर्मा (Major Harshit Sharma), उसके पिता नवनिधि शर्मा, मां और पत्नी मौजूद हैं। सीबीआई ने यहां पहुंचकर भी परिजनों से प्रारंभिक बातचीत की है। इसके बाद टीम कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया में रहने वाली सास और पूर्व डीजे गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) से भी बातचीत की गई। बंद कमरे में हुई बातचीत के तथ्य सामने नहीं आ सके हैं। इधर, सीबीआई सूत्रों ने बताया कि उसको भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में हुई दूसरी पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। वह पहली रिपोर्ट का अध्ययन कर चुकी है। जिसके बाद वह जांच की दिशा भी तय करेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।