Bhopal News: राजधानी में नेशनल प्लेयर ईव टीजिंग की शिकार

Share

Bhopal News: टीटी नगर स्टेडियम में अभ्यास के दौरान आरोपी से हुई थी पीड़ित खिलाड़ी की पहचान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मुद्दा विपक्ष बनाता रहता है। इन आरोपों पर सरकार कई बार घिरी भी है। अब ताजा मामला खेल विभाग से जुड़ा है। पीड़िता राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। आरोपी से उसकी पहचान स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान हुई थी। आरोपी लंबे अरसे से महिला खिलाड़ी को परेशान कर रहा था। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी पुराना खिलाड़ी रहा है।

मां के साथ भी किया परेशान

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे 561/22 धारा 354-घ का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत 21 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह टीटी नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी है। प्रैक्टिस के दौरान इस मामले के आरोपी विनय उर्फ नीरज (Vinay@Neeraj) से उसकी पहचान हुई है। आरोपी भी स्टेडियम में खिलाड़ी है। वह पिपलानी इलाके में रहता है। आरोपी की उम्र 32 साल है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि वह लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। वह घर के अलावा आते-जाते अक्सर उसका पीछा करता था। यह बात परिजनों को भी पीड़िता ने बताई थी। कुछ दिन पहले 10 नंबर इलाके पर भी पीछा करके परेशान किया था। उस वक्त पीड़िता की मां भी उसके साथ थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Extramarital Affair: सुहागरात पर खुला राज, फिर पति ने ऐसा किया
Don`t copy text!