MP Corrupt Officer: हाईकोर्ट के आदेश पर लिया गया फैसला, छह महीने पूर्व शराब ठेकेदार ने आत्महत्या से पूर्व वीडियो बयान देकर की थी खुदकुशी

भोपाल। देवास जिले के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना (Dinesh Makwana) की खुदकुशी मामले में भोपाल सीबीआई (MP Corrupt Officer) ने तत्कालीन सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। भोपाल सीबीआई ने यह कार्रवाई जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर की है। घटना लगभग छह महीने पुरानी हैं। जिसमें वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने महिला अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था।
शराब ठेकेदार ने अवैध वसूली और रिश्वत मांगने के लगाए थे आरोप
जानकारी के अनुसार मंदाकिनी दीक्षित (Mandakini Dixit) अभी ग्वालियर (Gwalior) में पदस्थ हैं। वे सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट भी गई थीं। उन पर शराब ठेकेदार ने अवैध वसूली और रिश्वत मांगने के आरोप लगाकर दिसंबर, 2025 के पहले सप्ताह में खुदकुशी कर ली थी। घटना का वीडियो (Video) लगभग 25 दिन बाद वायरल हुआ था। अब सीबीआई उसी वायरल वीडियो के मुख्य सूत्रधार का पता लगाने का काम करेगी। भोपाल सीबीआई (Bhopal CBI) की तरफ से जांच के बिंदु में अन्य कर्मचारियों की भी भूमिका होने से इंकार नहीं किया है। इसलिए प्रकरण में मंदाकिनी दीक्षित के अलावा अन्य को आरोपी बनाया गया है। शराब ठेकेदार (liquor contractor) ने उन पर 14 करोड़ रुपए का काम मिलने पर हर महीने साढ़े सात लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। कारोबारी ने वीडियो बयान में बताया था कि महिला अधिकारी उससे पहले ही 22 लाख रुपए वसूल चुकी है। पैसा नहीं देने पर उसके ठेके निरस्त करने और कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की धमकियां दी जा रही थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।