Bhopal Cyber Fraud: इलेक्ट्रिक ऑटो वर्कशॉप ओनर के साथ एक लाख की धोखाधड़ी

Share

Bhopal Cyber Fraud: मोबाइल को हैक करके दिया वारदात को अंजाम, किसी भी तरह की एपीके फाइल और पासवर्ड भी नहीं दिया था

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। इलेक्ट्रिक ऑटो वर्कशॉप के एक संचालक के खाते से एक लाख रुपए निकल गए। उन्होंने किसी तरह की एपीके फाइल भी डाउनलोड नहीं की थी। यह मामला भेापाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है।इसके अलावा उन्होंने ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी थी। हालांकि रकम निकलने से पहले उनका मोबाइल जरुर हैक हुआ था।

मोबाइल में मैसेज आने पर फ्राड का पता चला

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद शरीफ उम्र 39 साल आफाक कॉलोनी में रहते हैं। उनका गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) में इलेक्ट्रिक वाहनों की वर्कशॉप हैं। घटना 24 मई को हुई थी। उस दिन वे अपने घर पर थे और मोबाइल को चार्ज में लगा रखा था। उन्होंने वर्कशॉप में जाने से पहले मोबाइल (Mobile) उठाया तो स्क्रीन लॉक नहीं खुला। मोहम्मद शरीफ (Mohammad Sharif) ने तमाम पासवर्ड डालकर उसे खोलना चाहा। कुछ देर बाद वह चालू हो गया था। सुबह 11 बजे उन्हें सेंट्रल बैंक (Central Bank) से एक लाख रुपए निकलने का मैसेज आया। वे बैंक पहुंचे तो उन्हें सायबर फ्रॉड होने (Cyber Fraud) की जानकारी लगी। जिसके बाद राष्ट्रीय हेल्प लाइन में मदद मांगी गई। ऐशबाग थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 205/26 दर्ज कर लिया है। प्रकरण की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच (Bhopal Cyber Crime Branch) ने की थी। पुलिस उस खाते की जानकारी जुटा रही है जिसमें रकम ट्रांसफर की गई।

यह भी पढ़ें:   JNCH News: जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्पताल में हंगामा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!