Bhopal News: मोबाइल पर बातचीत करते वक्त पहुंचे हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

भोपाल। चाकू मारकर एक कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के पीछे अभी वजह सामने नहीं आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली इलाके की है। वहीं हमलावर की भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।
वाहन साड में लगाकर मोबाइल पर कर रहे थे बातचीत
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार फैजान अहमद पिता हबीब अहमद उम्र 36 साल ऐशबाग (Aishbag) स्थित पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) में रहते हैं। उनकी रॉयल मार्केट (Royal Market) में चाय-कॉफी की दुकान हैं। फैजान अहमद (Faizan Ahemad) 27 मई की रात लगभग 11 बजे दुकान बंद करके पीरगेट से होते हुए घर जा रहे थे। तभी लखेरापुरा मामा जलेबी (Mama Jalebi) के पास पहुंचे तो ट्रैफिक जाम मिला। वह अपना वाहन साइड में लगाकर खड़े हो गए। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने कॉल किया तो वे बातचीत कर रहे थे। आरोपी मोपेड (Moped) पर सवार थे जो आकर वहां खड़े होकर बातचीत करने को लेकर उनसे गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करते हुए गर्दन के पास चाकू (Knife) मारकर जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 107/26 दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से संदेहियों के वाहन का नंबर पता लगाना शुरु कर दिया है। जिसके आधार पर आरोपियों को दबोचने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।