Bhopal News: पति के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: कुएं में कूदकर जान देने वाली नव विवाहित महिला की मौत का मामला

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल लगभग एक पखवाड़े पहले कुएं में कूदकर जान देने वाली नव विवाहिता की मौत के मामले में पति के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) देहात की नजीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह शादी के बाद उसे काफी प्रताड़ित करता था। जिसके संबंध में मायके पक्ष से भी उसने कई बार अपनी पीड़ा साझा की थी।

दहेज की मांग को लेकर करता था प्रताड़ित

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार कुंती बंजारा (Kunti Banjara) उम्र 25 साल ने 12 मई को आत्महत्या की थी। उसकी लाश चोकनटोला गांव के कुएं (Well)  में मिली थी। उसे ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को खबर दी थी। नजीराबाद पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस को जांच में पता चला कि उसकी शादी के बाद उसके दो बच्चे भी थे। उसकी शादी करण बंजारा (Karan Banjara) के साथ हुई थी। वह दहेज की मांग मायके पक्ष की तरफ से पूरी न करने को लेकर काफी प्रताड़ित करता था। वह उसको अपने टोले से भी अलग रखता था। ताकि दूसरे लोगों की तरफ से उसे मदद नहीं मिल सके। नजीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 126/26 दर्ज करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Police Commissioner System Training News: बदलाव मैदान में नजर आए: गृहमंत्री

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!