Bhopal Cop News: आदिवासी संगठनों ने कजलीखेड़ा थाने का किया घेराव

Share

Bhopal Cop News: शादी में शामिल होने जा रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने पीटा था, कांस्टेबल सस्पेंड

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आदिवासी संगठनों की तरफ से 28 मई को भोपाल शहर के  कजलीखेड़ा थाने का घेराव किया गया था। दरअसल, कांस्टेबल ने आदिवासी समाज की एक शादी में शामिल होने जा रहे युवक के साथ मारपीट की थी। जिसमें डीसीपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है । थाने का घेराव और प्रदर्शन लगभग तीन घंटे तक चला।

मेडिकल रिपोर्ट में पुलिस की पिटाई की पुष्टि हुई

जानकारी के अनुसार आदिवासी संगठनों (Tribal Organizations) की तरफ से कांस्टेबल जितेंद्र गुर्जर (Constable Jitendra Gurjar) के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की जा रही थी। घेराव करने कई महिलाएं भी पहुंची थी। मौके पर डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) भी पहुंचे थे। उन्हेांने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में जल्द जांच करके कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद आदिवासी संगठन ने एक सप्ताह तक अपनी मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित किया। यह निर्णय कई दौर की बातचीत के बाद लिया जा सका। डीसीपी ने कांस्टेबल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की जानकारी दी है। यह फैसला डायल-112 में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच के बाद लिया गया। घटना 21 मई की रात को हुई थी। उस दिन सस्पेंड कांस्टेबल ने बारात में शामिल एक वाहन को जबरिया रोक लिया था। जिसमें मुकेश कनाश (Mukesh Kanash)  सवार था। मेडिकल रिपोर्ट में पुलिस की पिटाई की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने मुकेश कनाश के खिलाफ भी सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रकरण 179/26 दर्ज किया है। उसके नहीं रुकने पर ही उसके साथ मारपीट की बात एफआईआर में बताई गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: बैंक कैशियर के मकान में दिनदहाड़े चोरों का धावा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!