Bhopal News: नाबालिग के पेट में घोंपा चाकू

Share

Bhopal News: वाहन चैकिंग के दौरान हमलावर को पुलिस ने दबोचा, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नाबालिग के पेट में चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर को भेापाल (Bhopal News)  शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान संदेह के आधार पर दबोच लिया। दरअसल, उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था। जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ था।

आरोपी की बड़ भाई के साथ थी रंजिश

छोला मंदिर (hhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद अनस पिता रिजवान उम्र 15 साल पढ़ाई करने के अलावा कैटरिंग का भी काम करता है। वह ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना क्षेत्र में रहता है। 26 मई को वह अपने बड़े भाई मोहम्मद अयान (Mohammed Ayan) और दोस्त मुस्ती के साथ लौट रहा था। तीनों अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) स्थित एक कार्यक्रम में काम करने गए थे। तीनों ई-रिक्शा में सवार थे। जब वे शिव शक्ति नगर (Shiv Shakti Nagar) मंडी गेट के पास पहुंचे तो फैजान अंसारी (Faizan Ansari) मिला। जिनके साथ मोहम्मद अनस के भाई की रंजिश हैं। उसे देखकर गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। बड़े भाई को बचाने के प्रयास में चाकू (Knife) का वार मोहम्मद अनस के पेट में लग गया। हमले में मोहम्मद अयान और मुस्ती को भी चाकू के वार लगे हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वह जब जेपी नगर (JP Nagar) ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो वहां पुलिस का चेकिंग पाइंट था। उसको खून से लथपथ देखा तो पुलिस को शक हुआ। उसके पास तलाशी के दौरान चाकू भी मिला। जिसके बाद हमले की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के बाद छोला मंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 447/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कन्वर्जन और बलात्कार मामले की पीड़िता का शव बड़े तालाब में मिला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!