Bhopal News: गोवंश बताकर बजरंग दल ने किया भारी प्रदर्शन, दो भाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। ईद वाले दिन गोकशी की सूचना पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा कर दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात के गुनगा थाना क्षेत्र का है। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके दो सगे भाईयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने खेत में मिले मवेशी के अवशेषों को परीक्षण के लिए वेटनरी हॉस्पिटल भेज दिया है।
वेटनरी हॉस्पिटल से रिर्पोट मिलना बाकी
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम धमर्रा में दाऊद खान और जावेद खान रहते हैं। उनके खेत में 28 मई को ईद वाले दिन कुर्बानी दी गई थी। जिसके बाद मवेशी के खाल को खेत में फेंक दिया गया। यह ग्रामीणों ने देखा तो गोकशी (Cow Slaughter) होने की सूचना बजरंग दल (Bajrang Dal) को दे दी गई। जिसके बाद दर्जनों बजरंग दल के नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने दाऊद खान (Dawood Khan) और जावेद खान (Zaved Khan) के खिलाफ गोकशी का प्रकरण 159/26 दर्ज कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी रिंकू जाटव (Rinku Jatav) ने बताया कि प्राथमिक विवेचना में मवेशी के खाल का परीक्षण करने पर उसके बकरा होने की जानकारी मिल रही हैं। अंतिम रिपोर्ट वेटनरी हॉस्पिटल (Veterinary Hospital) से मिलना बाकी है। जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर अभियोग पत्र पेश करने से पहले दर्ज प्रकरण में धारा संशोधित की जा सकती है। थाना प्रभारी ने कुर्बानी करते हुए धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाने वाले मामले की तरफ प्रकरण के जाने की संभावना जताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।