Bhopal News: कमरे के भीतर मिली तीन दिन पुरानी लाश

Share

Bhopal News: दुर्गंध आने पर पुलिस को दी गई खबर, दरवाजा तोड़कर पीएम के लिए पहुंचाया शव

Bhopal News
File Image

भोपाल। कमरे के भीतर करीब तीन दिन पुराना एक शव मिला है। यह जानकारी दुर्गंध आने पर भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस तक पहुंची थी। फिलहाल मौत को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

तीन दिन से नहीं उठा रहा था फोन

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार मुकेश रैकवार उम्र 48 साल रेस्टोरेंट में हलवाई का काम करता था। वह संजीव नगर (Sanjeev Nagar) में स्थित जिनोय कुमार (Jijoy Kumar) के घर में किराए से रहता था। हालांकि उसका पूरा परिवार बैरागढ़ स्थित राहुल नगर (Rahul Nagar) में रहता है। मकान मालिक को किराएदार के कमरे से दुर्गंध आ रही थी। उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने 28 मई को पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मुकेश रैकवार (Mukesh Raikwar) बिस्तर पर मृत मिला। उसका शरीर गर्मी के कारण गल भी गया था। पुलिस को शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। इधर, परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन से फोन भी नहीं उठा रहा था। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 36/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कुछ दिन पूर्व उसका पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था। इसलिए मौत को लेकर कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। इस कारण पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नगरीय प्रशासन ड्रायवर की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!