Bhopal News: मोबाइल में दूसरी युवतियों की फोटो मिली तो पीड़िता पहुंची थाने

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक युवती के साथ ज्यादती करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की पहचान हुई थी। वह कई अन्य युवतियों के भी संपर्क में था। यह बात पीड़िता को पता चली तो उसने थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया।
आरोपी ने किसी अन्य युवती से कर ली शादी
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 35 साल है। वह एमपी नगर (MP Nagar) स्थित एक प्रायवेट कंपनी में नौकरी करती है। उसकी इंस्टाग्राम (Instagram) में 2022 में अंकेश उर्फ अंकित अहिरवार (Ankit Ahirwar) से पहचान हुई थी। वह इंदौर (Indore) में रहता है। वह भी एक कंपनी में नौकरी करता है। पहले दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसके बाद वह मुलाकात के बहाने भोपाल भी आया। इसके बाद उसने प्यार करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। उसका कहना था कि वह जल्द उससे शादी भी करेगा। यह बोलकर उसने पीड़िता के घर, होटल के अलावा कई अन्य जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। वह शादी करने की बात पर अक्सर बात टाल देता था। इसी दौरान पीड़िता को उसके मोबाइल (Mobile) पर कई अन्य युवतियों की फोटों मिल गई। कुछ तस्वीरें आपत्तिजनक भी थी। जिसके बारे में पूछा तो वह उसे धमकाते हुए चला गया। इसके बाद वह किसी तरह का संपर्क पीड़िता से नहीं रख रहा था। उसने पता लगाया तो मालूम हुआ कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। जिसके बाद वह इंदौर के थाने में पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। वहां से केस डायरी भोपाल के छोला मंदिर थाने में भेजी गई। पुलिस ने इस मामले में 28 मई को प्रकरण 452/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंदौर टीम रवाना होने वाली है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।