Bhopal News: कन्वर्जन और बलात्कार मामले की पीड़िता का शव बड़े तालाब में मिला

Share

Bhopal News: रिश्तेदारों का आरोप समझौता करने का दबाव बना रहा था आरोपी और उसका परिवार,महिला जिस वक्त डूबी साथ में थे दो परिचित युवक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बड़े तालाब के भीतर एक महिला की लाश मिली है। महिला कन्वर्जन और बलात्कार मामले की पीड़ित थी। मौत की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की तलैया थाना पुलिस कर रही है। घटना और उससे पहले चल रहे मामलों को देखते हुए महिला की मौत को पुलिस संदिग्ध मान रही हैं। पुलिस ने फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा वीआईपी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वास्तविक सच्चाई का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने दो दोस्तों के साथ वीआईपी रोड पर आई थी

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार कन्वर्जन और बलात्कार पीड़िता की उम्र 18 साल है जो कि बैरागढ़ (Bairagarh) थाना क्षेत्र में रहती है। वह 29 मई की सुबह दस बजे अपने दो दोस्तों गीतांजली और समय के साथ वीआईपी रोड (VIP Road) पर आई थी। तीनों पहले राजाभोज प्रतिमा के पास साथ में टहल रहे थे। इसी दौरान पीड़िता के पास फोन आया। वह बातचीत करते हुए अलग चली गई। वह शीतला मंदिर (Sheetla Mandir) के पास रैलिंग तक जीवित देखी गई। उसके बाद उसकी लाश बड़े तालाब के भीतर मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। निगम गोताखोरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मिले मोपेड की मदद से उसके दोस्तों तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस को युवती का फोन भी मिला है। जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। तलैया थाना पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह किसी अर्सलान नाम के व्यक्ति से बातचीत कर रही थी। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Most Wanted: क्राइम ब्रांच के केस में छह साल से फरार

परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

इधर, पुलिस को जांच में पता चला है कि युवती ने अप्रैल, 2025 में श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाने में बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया था। यह प्रकरण उसके नाबालिग अवस्था में दर्ज हुआ था। जिस कारण पॉक्सो एक्ट की भी धारा लगाई थी। प्रकरण में आरोपी शाहरुख, जावेद उर्फ भैयू, फैजान और उसकी पत्नी जोया थे। ज्यादती शाहरुख ने की थी। जबकि दोस्त जावेद ने मदद की थी। फैजान और जोया के मकान में आरोपी ने वारदात की थी। यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले के आरोपी जमानत में बाहर चल रहे थे। युवती के परिजनों का कहना है कि उसे आरोपी पक्ष की तरफ से केस में समझौता करने के लिए दबाव आ रहा था। इन धमकियों के कारण कई बार वह ​कोर्ट की पेशी में भी नहीं गई थी। इसकी शिकायत भी परिवार ने थाने को दी थी। लेकिन, कोई मदद पुलिस की तरफ से नहीं मिली। परिजन इस मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सहेली गीतांजली 28 मई की रात को मृतक युवती को अपने साथ ले गई थी। 29 मई की सुबह मौत होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने के तीन महीने से काट रही महिला की अब एफआईआर दर्ज 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारेके फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!