Bhopal Suspicious Death: कीटनाशक पीकर महिला ने दी जान

Share

Bhopal Suspicious Death: तीन दिनों से चल रहा था अस्पताल में इलाज, एक अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Bhopal Suspicious Death
The Display

भोपाल। कीटनाशक पीकर महिला ने जान (Bhopal Suspicious Death) दे दी। शहर के दो बड़े अस्पतालों में उसका तीन दिनों तक इलाज चला। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके की हैं। इधर, एक अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

तबीयत बिगड़ने पर खुला जहर का राज

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी बाई उइके (Laxmi Bai Uike) पति कैलाश उम्र 45 साल की रविवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई अनिल श्रीवास्तव (ASI Anil Shrivastav) ने बताया लक्ष्मी बाई उईके अब्बास नगर की रहने वाली थी। पति कैलाश उईके मजदूरी करता हैं। शादी के बाद दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे इंदौर शहर में प्रायवेट पुताई का काम करते हैं। घटना 31 दिसंबर की है उस दिन कैलाश काम पर गया था। लक्ष्मी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। शाम पांच बजे कैलाश घर पहुंचा तो लक्ष्मी ने बताया उसकी तबीयत बिगड़ रही हैं। वह उसे हमीदिया अस्पताल लेकर गया था। जहां डॉक्टरों ने कैलाश को बताया लक्ष्मी के मुंह से दुर्गंध आ रही है।

तीन दिन चला था इलाज

Bhopal Suspicious Death
File Image

लक्ष्मी की हालत नहीं सुधरने पर कैलाश ने दो जनवरी को मनोरिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां एक दिन चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, कमला नगर थाना पुलिस ने बताया कि लाहोरे भारती (Lahore Bharti) उम्र 55 साल को रविवार—सोमवार की दरमियानी रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Case: लूटपाट के इरादे से सीने में चाकू मारा

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद लॉक डाउन का भोपाल के इस व्यक्ति पर पड़ा असर, लेकिन फायदा कोई दूसरा ले गया

भोजन के वक्त लगा था ठसका

जांच अधिकारी एएसआई आईएल उइके (ASI IL Uike) ने बताया लाहोरे भारती मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था। होटल ताज में वह मजदूरी करता था। उसके बगल में ही झुग्गी में रहता था। रविवार को काम की छुट्टी रहती हैं। लाहोरे रविवार दोस्तों के साथ बाहर से खाना मंगवाकर खा रहा था। अचानक खाते समय उसे ठसका लगा था। उसने पानी देने का इशारा भी किया था। पानी देने से पहले की वह बेसुध होकर गिर गया। लोग उसे जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!