Bhopal Theft Case: पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, डरकर खाया जहर

Share

Bhopal Theft Case: घरेलू कलह से बिगड़े माहौल का चोरों ने ऐसे उठा लिया फायदा

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति—पत्नी के बीच अक्सर विवाद (Bhopal Domestic Violence) होता है। यह लगभग हर घर में होता है। ऐसी परिस्थितियां छोटे—बड़े हर घर में होती है। लेकिन, इस विवाद का फायदा चोरों (Bhopal Theft Case) ने उठा लिया। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Theft Case) की है। मामला बेहद संगीन भी है जिसको पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। दरअसल, एक पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। उसको बेसुध हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पति को लगा पत्नी की मौत हो गई। इस सदमे में उसने जहर खा लिया। दोनों को अलग—अलग अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

देवर ने दर्ज कराया मुकदमा

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया नीलेश मेहरा (Neelesh Mehra) पिता स्वर्गीय राजेश कुमार उम्र 24 साल निवासी सेक्टर नंबर तीन नई बस्ती गांधी नगर इलाके में रहता है। नीलेश पढ़ाई करता है। उसके बड़े भाई नीरज (Neeraj Mehra) और भाभी भूरी बाई (Bhuri Bai Mehra) का अक्सर झगड़ा होता रहता है। बीते मंगलवार भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में नीलेश ने भाई के साथ मारपीट की थी। मारपीट में आई चोटों के कारण मल्टी केयर अस्पताल (Multi Care Hospital) में उसको भर्ती कराया है। वहीं नीलेश ने डर के कारण घर में रखी कीटनाशक दवा पी लिया। पति को एक्सटॉल अस्पताल (Extol Hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: डीजे संचालक को कारोबार में घाटा हुआ तो ट्रेन के सामने कूद गया, जेब में था साढ़े चार लाख रुपए का चैक

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दामाद के भाई के साले ने वृद्ध को गोली मारी

रात भर में सामान गायब

नीलेश ने बताया भाई को देखने मां मुन्नी बाई (Munni Bai) के साथ गुरूवार रात 10 बजे अस्पताल गए थे। शुक्रवार सुबह आकर देखा तो गेट पर लगा ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। दो जोड़ी पायल, बिछियां, करधोनी, सोनी की चार चूडी एक मंगलसूत्र के साथ अन्य सामान घर से गायब था। शुक्रवार सुबह 10:22 पर पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!