Bhopal News: पति ने पत्नी को कान के नजदीक मारा हंसिया

Share

Bhopal News: पत्नी के काम पर जाने को लेकर करता था पति शक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पति—पत्नी के बीच हुए एक हिंसक विवाद से जुड़ी है। आरोपी ने हंसिया से गंभीर वार पत्नी पर किया था। वह पत्नी के काम पर जाने को लेकर शक करता था। वार पत्नी के कनपटी पर लगा है। हमला करने के बाद आरोपी पति अपने गांव भाग गया।

गिरफ्तारी के लिए विदिशा जाएगी टीम

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 9 जून को 294/324/506 (गाली—गलौज, धारदार हथियार से हमला और धमकाने) के तहत केस शाम लगभग सात बजे दर्ज किया है। घटना महामाई के बाग इलाके की है। शिकायत बिंदेश लोधी पति हुकुम सिंह लोधी 35 साल ने दर्ज कराई है। परिवार मूलत: विदिशा (Vidisha) का रहने वाला है। पीड़िता बागसेवनिया काम करने जाती थी। इसी बात को लेकर पति विरोध करता था। दोनों के बीच बुधवार शाम 4 बजे उसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें आरोपी ने हंसिया उठाकर पत्नी को मार दिया। हंसिया का वार महिला को बाएं कान में लगा है। जिसमें उसको करीब 8 टांके आए है। हमला करने के बाद आरोपी हुकुम सिंह लोधी (Hukum Singh Lodhi) अपने गांव भाग गया। पुलिस ने महिला का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच दिन देरी से थाने पहुंचे परिवार की कहानी
Don`t copy text!