Bhopal News: सड़क दुर्घटना में मां—बेटे जख्मी

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक ने खेत से लौट रहे बाइक को मारी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। यह सड़क दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। हादसे में मां—बेटे जख्मी है। थाने में रिपोर्ट पति ने दर्ज कराई है।

पीछे से आ रहे पिता ने देखा पूरा सड़क हादसा

बैरसिया (Berasia)थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 27 दिसंबर की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। घटना में कमल कुश्वाहा (Kamal Kushwah) और उसकी मां कृष्णा बाई कुशवाहा (Krishna Bai Kushwah) जख्मी है। थाने में रिपोर्ट 979/23 आनंद सिंह कुशवाहा (Anand Singh Kushwah) पिता दुलीचंद कुशवाहा उम्र 59 साल ने दर्ज कराई है। वे रेंज चौराहा के नजदीक वार्ड—13 में रहते हैं। आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि वे भी बाइक पर पीछे आ रहे थे। पुलिस ने धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया है। तेज रही रफ्तार बाइक एमपी—40—एमएक्स—7563 बैरसिया की तरफ से आ रही थी। घायलों को बैरसिया केे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें कमल कुशवाह के पैर में चोट आई है। वहीं उसकी मां कृष्णा बाई भी जख्मी हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मारूति ईको कार के सायलेंसर चोर गिरफ्तार
Don`t copy text!