Bhopal Crime News: पत्नी का मोबाइल और रकम लेकर भागा पति

Share

Bhopal Crime News: पहले भी घर से गायब हो चुका है पति, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Bhopal Crime Case
The Display

भोपाल। पति—पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता है। लेकिन, इसमें पैसा लेकर भागने जैसी बातें नहीं होती है। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के गांधी नगर से गायब एक व्यक्ति से जुड़ा है। वह नकदी और पत्नी का मोबाइल लेकर गायब है। पत्नी पहले भी उसकी गुमशुदगी दर्ज करा चुकी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

प्रेम विवाह हुआ था

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी की दोपहर को दर्ज की गई है। गुम व्यक्ति का नाम राजेश यादव पिता देवीदीन उम्र 35 साल है। वह पहले नेहरु नगर इलाके में रहता था। मूलत: परिवार टीकमगढ़ का रहने वाला है। राजेश यादव पेशे से हलवाई का काम करता है। उसने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। जिसके बाद टीकमगढ़ (Tikamgarh) में रहने वाले परिवार ने उससे बातचीत भी बंद कर दी थी। राजेश यादव अहाते में नौकरी कर रहा था। वहां से काम छूट गया था। उसके बाद से वह परेशान चल रहा था।

पत्नी ने जताई शंका

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने बताया कि पत्नी बसंती बाई (Basanti Bai) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी एक बेटी भी है। राजेश यादव (Rajesh Yadav) घर से 14 हजार रुपए और पत्नी का मोबाइल ले गया है। वह अपना मोबाइल घर में छोड़ गया है। इस कारण पत्नी को शक है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   MP Police Officer Transfer: सकलेचा गुना तो उनकी जगह जायसवाल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!