Bhopal Suicide Case: नव विवाहिता फंदे पर झूली, पांच महीने पहले हुई थी बेटे की मौत

Share

Bhopal Suicide Case: ससुराल वालों के खिलाफ लगाया गया प्रताड़ित करने का आरोप, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रविवार सुबह एक नवविवाहिता फंदे पर झूल (Bhopal Suicide Case) गई। पांच महीने पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Hanging Case) की हैं। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal New Married Woman Suicide) का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

ढाई साल पहले हुई थी शादी

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया दुर्गा बर्मन पति नवीन बर्मन उम्र 21 साल ने रविवार शाम पांच बजे आत्महत्या की। दुर्गा बर्मन (Durga Berman) की मौत की सूचना पुलिस को उसकी सास छाया बर्मन (Chhaya Berman) पति गोकुल प्रसाद उम्र 53 साल ने शाम सात बजे दी थी। जांच अधिकारी एएसआई एसएस परमार (ASI SS Permar) ने बताया दुर्गा बर्मन गौतम नगर नर्मदा भवन के पीछे रहती थी। ढाई महीने पहले उसकी शादी नवीन बर्मन (Navin Berman) के साथ हुई थी। पति प्रायवेट काम करता है। पांच महीने पहले दुर्गा ने प्री—मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे

बेटी की मौत से गुस्साए परिजन

जांच अधिकारी ने बताया बच्चे की मौत से दुर्गा दुखी थी। रविवार सुबह शाम वह फंदे से झूल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। मृतिका के मायके पक्ष ने पुलिस को बयानों में बताया कि उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए जांच सीएसपी टीटी नगर संभाग उमेश तिवारी (CSP Umesh Tiwari) करेंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंदौर के कारोबारी पर गबन करने का आरोप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!