Bhopal News : ओमश्री केबल कारखाने में मजदूर की मौत 

Share

Bhopal News : क्रेन में हर महीने ऑयल और ग्रीसिंग के लिए आता था मजदूर, शव पीएम केे लिए भेजा गया

Bhopal News
गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया—फाइल फोटो

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) के इंडस्ट्रीयल एरिया में ओमश्री केबल कारखाने के भीतर हुई है। मामले की जांच भोपाल सिटी के अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह हर महीने कारखाने में ऑयल और ग्रीसिंग करने आता था। पुलिस को शुरुआती जांच में करंट से मौत होने की जानकारी मिली है। लेकिन, शरीर में करंट लगने जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

भेल के लिए कॉपर के तार बनाती है कंपनी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 23 जून की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को उमेश सिंह (Umesh Singh) ने दी थी। मृतक की पहचान दीप सिंह केवट पिता प्रभुलाल केवट उम्र 36 साल के रुप में हुई है। वह नजीराबाद स्थित सुमेर गांव में रहता था। दीप सिंह केवट (Deep Singh Kewat) के दो भाई और चार बहनें हैं। वह नियमित हर महीने इंडस्ट्रीयल एरिया में ओमश्री केबल कारखाने (Om Shri Cable Factory) में ऑयलिंग करने आता था। यहां भेल के लिए कॉपर के तार बनाए जाते हैं। जिसके लिए भारी क्रेन लगाई गई है। इसी क्रेन में वह लेटकर ग्रीसिंग कर रहा था। दीप​ सिंह केवट के पेट में सिक्के के आकार का निशान हैं। बाकी शरीर में कई अन्य जगहों पर चोट नहीं लगी है। वह क्रेन में ही लगभग 20 फीट उपर लेटी हुई हालत में मिला था। मामले की जांच एसआई कमल सिंह (SI Kamal Singh) कर रहे हैं। फिलहाल अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 39/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव पीएम केे लिए भेज दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नशे में धुत व्यक्ति पड़ोसन के घर घुसा
Don`t copy text!