Bhopal News : नव विवाहिता ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी

Share

Bhopal News : एम्स अस्पताल में तीन दिनों तक चला इलाज, पारिवारिक कलह के बाद उठाया कदम

Bhopal News
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता ने पति से मामूली विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया। उसको गंभीर हालत में भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीन दिनों तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) सिटी के बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। मामला  नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए आगे की जांच एसीपी मिसरोद संभाग करेंगे।

नहीं आया होश तो दर्ज नहीं हो सके बयान

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल से  23 जून की सुबह लगभग 6 बजे डॉक्टर गौतम ने महिला के मौत की सूचना दी थी। महिला की पहचान सोना अहिरवार ​पति धर्मेंद्र अहिरवार उम्र 29 साल के रुप में हुई। वह पेवल—वे कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में रहती थी। परिवार मूलत: सागर का रहने वाला है। उसका साढ़े तीन साल का बच्चा भी है। मृतका की धर्मेंद्र अहिरवार (Dharmendra Ahirwar) के साथ 2017 में शादी हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सोना अहिरवार (Sona Ahirwar) ने पति से विवाद के बाद तीन—चार दिन पहले कीटनाशक पी​ लिया था। तभी से उसका एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में इलाज चल रहा था। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 34/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच हवलदार नागेंद्र (HC Nagendra) ने की थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए एम्स अस्पताल में सुरक्षित रख दिया है। वहीं घटना की जानकारी मायके पक्ष को भी दे दी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़
Don`t copy text!