Bhopal News : वृद्ध किसान ने गलती से पी लिया जहर, मौत

Share

Bhopal News : संजीवनी अस्पताल में इलाज के दौरान ठीक हुआ फिर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। वृद्ध किसान की भोपाल में स्थित संजीवनी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। वृद्ध ने लगभग एक पखवाड़े पूर्व भूल से जहर पी लिया था। वह उपचार के दौरान स्वस्थ्य भी हुआ। फिर अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 23 जून की रात लगभग 10 बजे संजीवनी अस्पताल (Sanjivni Hospital) से डॉक्टर व्यास ने वृद्ध के मौत की जानकारी दी थी। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 21/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान दौलतराम पिता बुद्धराम उम्र 70 साल के रूप में हुई है। वे करोद खुर्द गांव में रहते थे। दौलतराम (Daulatram) ने 8 जून को भूलवश कीटनाशक पी लिया था। जिसके बाद संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने होश आने पर बयान भी दर्ज किए थे। वे कुछ दिन स्वस्थ्य भी रहे। फिर तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।  पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंद तय किए जाएंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन व्यक्तियों की मौत
Don`t copy text!