Bhopal News : ऑडियो​ रिकॉर्डिंग और सुसाइड नोट के आधार पर प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News : पूर्व प्रेमिका बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर प्रेमी के साथ मिलकर कर रही थी प्रताड़ित

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। ऑडियो रिकॉर्डिंग और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ महीने पहले हुई थी। इस मामले में आरोपी पूर्व प्रेमिका और उसका कथित प्रेमी है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।

रिश्तेदारों की मदद से हुई थी पहचान

स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी उमेश यादव (TI Umesh Yadav) के मुताबिक 8 मई को चांदबड़ इलाके में रहने वाले संजय मौर्य पिता विनोद मौर्य उम्र 23 साल ने फांसी लगाई थी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। इसके अलावा जांच के लिए मोबाइल भी जब्त किया गया था। संजय मौर्य (Sanjay Mourya) कंप्यूटर का काम करता था। उसकी कीर्ति सूर्यवंशी (Kirti Suryavanshi) नाम की युवती से रिश्तेदारों की मदद से पहचान हुई थी। दोनों के बीच काफी मेलजोल हो गया था। कीर्ति सूर्यवंशी पहले से शादीशुदा है। वह पति से फिलहाल अलग रहती थी। संजय मौर्य को कीर्ति सूर्यवंशी से लगाव हो गया था। इसी बीच वह भरत परयानी (Bharat Paryani) के संपर्क में आ गई। दोनों आरोपी दुकान में काम करते थे। यह मेलजोल संजय मौर्य को अच्छा नहीं लगता था। इस कारण वह विरोध करता था। कीर्ति सूर्यवंशी उसको भरत परयानी के जरिए डराने लगी थी।

इस कारण दर्ज हुआ मुकदमा

कीर्ति सूर्यवंशी बलात्कार के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देती थी। इस बातची​त की रिकॉर्डिंग भी जब्त हुई है। वहीं सुसाइड नोट में भी यह बात सामने आई है। तमाम सबूत जुटाने के बाद स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 11/22 के मामले में प्रकरण दर्ज करने का निर्णय  लिया। पुलिस ने 23 जून को 200/22 धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी बैरागढ़ क्षेत्र में रहते है। जिन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौत
Don`t copy text!